नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मुंबई स्थित आदर्श सोसायटी की इमारत को ध्वस्त किए जाने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और सैन्य रक्षा संपदा कार्यालय को इसे कब्जे में लेने को कहा।
न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति अजय मनोहर सप्रे ने कहा कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार की निगरानी में दस्तावेजों की एक तालिका बनाई जाएगी और उसे आदर्श सोसायटी के पदाधिकारियों को सुपुर्द कर दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath