स्पाई प्रूफ फोन बनाने में एमआईटी की मदद कर रहे स्नोडेन

वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में निर्वासित जीवन बिता रहे अमेरिका की खुफिया सूचनाएं लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन कथित तौर पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) मीडिया लैब के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एक उपकरण का निर्माण करने में लगे हैं, जो स्मार्टफोन को सरकार के जासूसों से बचाएगा।

यह उपकरण एप्पल के आईफोन 6 से जुड़ेगा, जो फोन के एंटेना की निगरानी करेगा। यह उपकरण एंटेना द्वारा सेल्यूलर, वाई-फाई, जीपीएस या एनएफसी रेडियो चिप्स की किसी इनकमिंग सिग्नल का पता लगा सकेगा।

यदि कोई फोन से चुपके से जुड़ने की कोशिश करेगा, तो उपकरण में एक अलार्म होगा, जो बजने लगेगा।

बॉस्टन-ग्लोब की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “उपकरण चूंकि अलग से लगा एक हार्डवेयर है, इसलिए यह फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की किसी भी प्रकार की हैकिंग से सुरक्षा करेगा।”

इस उपकरण का निर्माण शोधकर्ता एंड्र्यू हुआंग की मदद से किया जा रहा है, जिसका इसका खुलासा अमेरिका के एमआईटी मीडिया लैब्स के एक कार्यक्रम में किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493