पटना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह बादल छाए रहे।
पटना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह बादल छाए रहे।
पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. के. सेन के मुताबिक, बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
पटना में शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों, गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 33.8 डिग्री और गया का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 36.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath