नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग मॉल में हुए हमले की निंदा की।
म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार शाम को हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई।
मोदी ने ट्वीट किया, “हम म्यूनिख में हुए खतरनाक हमले से सदमे में हैं। हमारी प्रार्थनाएं हमले में जान गंवाने वाले और घायल होने वालों के परिजनों के साथ हैं।”
शॉपिंग मॉल में नौ लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर ने बाद में स्वयं को भी गोली मार दी। हमला करने वाला 18 वर्षीय ईरानी मूल का जर्मन नागरिक था।
dharmpath.com dharmpath