कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी की हालत शनिवार को भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन एक डॉक्टर ने कहा कि 90 वर्षीया लेखिका पर उपचार का असर दिख रहा है।
एक डॉक्टर ने आईएएनएस से कहा, “हम आज (शनिवार) उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी तंत्रिका प्रणाली ठीक ढंग से काम कर रही है, लेकिन उन्हें अब भी डायलिसिस की जरूरत है।”
रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित लेखिका कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं और इस माह के शुरू में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
महाश्वेता देवी का यहां के एक अस्पताल में विगत दो महीने से इलाज चल रहा है। साल 1996 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath