सोनिया गांधी ने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 110वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत के बहादुर बेटे के रूप में उन्हें स्मरण करते हुए उन्होंने कहा, “आजाद ने युवाओं को भारत की आजादी व मूल्यों के लिए लड़ने को प्रेरित किया। उनका उत्साह ऐतिहासिक तौर पर अपवाद है और उनके योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता।”

आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भावरा गांव में हुआ था।

इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस से चारों तरफ से घिरने के बाद उन्होंने अपने पास बची अंतिम गोली खुद को मारकर खुदकुशी कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493