नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित समाचार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में 25 वर्षीया एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
जांचकर्ताओं ने कहा कि महिला को परिस्थितिजन्य सबूत के आधार पर व सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया गया।
युवती ने पुलिस से कहा है कि वह दो साल पहले नौकरी के सिलसिले में बुजुर्ग व्यक्ति से मिली थी, लेकिन उन्होंने उसका यौन शोषण किया और इसकी एक वीडियो बना ली।
उसने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। पुलिस के मुताबिक, यौन शोषण का बदला लेने के लिए उसने उसका कत्ल कर दिया।
विजय कुमार (65) का शव समाचार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के फ्लैट में उनकी बेटी ने देखा था।
घटना तब प्रकाश में आई, जब कुमार ने अपनी बेटी के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह अपने फ्लैट पर पहुंची, जहां उन्होंने शयनकक्ष में खून से लथपथ अपने पिता का शव देखा।
पड़ोसियों ने कहा कि जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त कुमार घर में अकेले थे। उनकी पत्नी वसुंधरा (60) यहां आयकर विभाग में काम करती हैं।
dharmpath.com dharmpath