पाकिस्तानी गीतकार का नया गाना रिलीज

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सूफी संगीत जगत की हस्ती कुरत-उल-एइन बलूच ने अपना नया गीत ‘सैंया’ रिलीज किया है, जिसे बॉलीवुड फिल्मकार मोहित सूरी और ईएमआई रिकॉर्ड्स इंडिया ने प्रस्तुत किया है।

कुरत-उल-एइन बलूच आमतौर पर ‘क्यूबी’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।

सल्मान अल्बर्ट ने इसका निर्माण किया है। गीत के बोल मूल रूप से प्रसिद्ध पंजाबी सूफी शायर बुल्ले शाह ने लिखे हैं।

यह गीत को दो जुनूनी प्रेमियों की मार्मिक कहानी पर आधारित है।

क्यूबी इससे पहले गीत ‘वो हमसफर था’ के लिए भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। फवाद और माहिरा खान अभिनीत यह गीत पाकिस्तान के टेलीविजन धारावाहिक ‘हमसफर’ का शीर्षक गीत था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493