‘..माइकल मिश्रा’ के सेट पर बेटे संग पेशेवर हैं बोमन

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘द लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ में पिता बोमन ईरानी संग काम कर रहे अभिनेता कायोज ईरानी ने बताया कि उनके डैड फिल्म के सेट पर उनके साथ पेशेवर हैं।

यहां एक कार्यक्रम में कायोज से बोमन संग काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “असल में पहले दिन मैं डरा हुआ था। वहां डैड, अरशद (वारसी) और अदिति (राव हैदरी) को मुझे सहज महसूस कराने में तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने हंसी-मजाक कर मुझे सहज महसूस कराया।”

उन्होंने कहा, “सेट पर मेरे पिता पेशवर हैं और सह-कलाकारों का मनोरंजन करते हैं।”

कायोज ने करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की और वह फिल्म ‘यंगिस्तान’ में भी दिखाई दिए।

कायोज ने बताया कि ‘द लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ में एक ‘इश्क दी गड्डी’ नामक गीत के लिए उनमें काफी उत्साहित था, लेकिन उनका उत्साह तब गायब हो गया, जब उन्हें पता चला कि इसमें उन्हें दो कबूतर पकड़ने हैं, चूंकि उन्हें कबूतर से डर लगता है। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह यह गीत करना नहीं चाहते।

‘द लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ अगस्त में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493