मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह ने इरफान खान की सराहना करते हुए कहा कि वह बेहतरीन कलाकार हैं और उन्होंने आगामी फिल्म ‘मदारी’ में अपना बेहतरीन काम किया है।
रणवीर ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर कहा, “यह हिंदी सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण और अद्भुत है। वह बेहतरीन कलाकार हैं। इस फिल्म ने मुझे अंदर से हिला दिया।”
उन्होंने कहा, “इरफान साहब दुनिया के महानतम कलाकारों में से एक के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनके बारे में कुछ नहीं कहना ही बेहतर होगा, क्योंकि उनका काम बोलता है।”
उन्होंने फिल्म ‘मदारी’ के टैगलाइन ‘देश सो रहा है’ को ‘उचित’ करार दिया और कहा कि ऐसा काफी सोच-विचारकर तय किया गया।
उन्होंने कहा, “निशिकांत कामत महत्वपूर्ण निर्देशक हैं और उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया है। उन्होंने ‘मुंबई मेरी जान’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह मुंबई बॉय हैं और मुझे उन पर गर्व है। मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं। उन्होंने बेहतरीन फिल्म बनाई है।”
‘मदारी’ शुक्रवार को रिलीज हुई।
dharmpath.com dharmpath