टाटा मेटालिक्स का शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा

कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा मेटालिक्स ने शनिवार को कहा कि 30 जून, 2016 को खत्म हुई तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 34.44 करोड़ हो गया और उसने खड़गपुर में अधिक क्षमता के डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप संयंत्र लगाने का काम पूरा कर लिया।

कंपनी को बीते साल की समान अवधि में 27.43 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

पहली तिमाही के दौरान, इसका ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यहृास और परिशोधन से पहले आय) पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 28 फीसदी बढ़कर 61.10 करोड़ रुपये रहा।

टाटा मेटालिक्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान 99,130 टन पिग आयरन (पिघले धातु सहित) तथा 39,639 टन डीआई पाइप की बिक्री की।

बयान के मुताबिक, खड़गपुर में डीआई पाइप संयंत्र की क्षमता में विस्तार का काम पूरा हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493