घटना देह मजंग इलाके की है, जहां बिजली लाइन परियोजना के खिलाफ विरोध करने के लिए हजारों प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए।
तोलो न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया। जबकि दूसरा हमलावर विस्फोट करने में असफल रहा। वहीं तीसरे हमलावर, जिससे पहले की वह विस्फोट कर पाता, घटनास्थल पर सुरक्षा बलों द्वारा मारा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले की निंदा की है।
उल्लेखनीय है कि 500 केवी बिजली लाइन परियोजना की योजना बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath