बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के हेबेई प्रांत में भारी बारिश से मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है और 78 लोग लापता हैं।
सिन्हुआ के मुताबिक, जिंगशिंग काउंटी में मंगलवार दोपहर एक बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक इन 19 घंटों के दौरान औसत 545.4 एमएम बारिश हुई है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उसने लगभग 300,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 10.5 करोड़ युआन (लगभग 1.5 करोड़ डॉलर) आवंटित किए हैं।
भारी बारिश की वजह से बिजली, संचार और अन्य बुनियादी ढांचागत सुविधाएं बाधित हैं और सड़क यातायात भी बंद है।
इस सप्ताह भारी बारिश से उत्तरी और पूर्वोत्तर चीन सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।
dharmpath.com dharmpath