शौच के लिए गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान कृष्णानगर निवासी विपिन शर्मा (10 वर्ष) के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। जिसे देख कर लगता है कि उसकी पटाई के बाद हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।
थाना प्रभारी बंथरा संजय खरवार ने बताया मृतक विपिन शर्मा की गुमशुदगी कृष्णानगर में दर्ज है। घरवालों को सूचना दे दी गई है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बता दें कि कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी वेद प्रकाश शर्मा का दस वर्षीय पुत्र विपिन शर्मा शुक्रवार शाम घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था।
काफी तलाश के बाद भी बेटे के नहीं मिलने पर पिता संजय खरवार ने कृष्णनगर कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन शनिवार सुबह उसकी हत्या की हुई शव बरामद हुई।
इस बारे में कोतवाली प्रभारी कृष्णानगर विजय कुमार यादव ने बताया कि विपिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन शनिवार सुबह उसका बंथरा थाना क्षेत्र के कटी बगिया से हरौनी जाने वाले मार्ग पर नगवा नाले से हत्या किया शव मिला है।
उन्होंने बताया कि जब शव को बाहर निकलवाया गया तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। साथ ही सिर पर पीछे भारी वस्तु से वार किए जाने का निशान भी मिला है।
उन्होंने कहा कि जिसे देख कर आशंका जताई जा रही है कि उसकी अपहरण के बाद हत्या करके शव फेक दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath