ऑनर किलिंग : पिता पुत्र ने की बेटी व प्रेमी की हत्या

शामली, 23 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के भवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद के समीप गांव चंदेनामाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।

शामली, 23 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के भवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद के समीप गांव चंदेनामाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।

जहां शुक्रवार रात घर में बेटी और उसके प्रेमी को साथ देखकर गुस्साए पिता व पुत्र ने प्रेमी जोड़ी की हत्या कर दी और थाने जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में किसी प्रकार का बवाल न हो इसके लिए पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को अन्य स्थान पर ले गए। बताते हैं कि भवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद के गांव चंदेनामाल निवासी मुकेश और उसका बेटा दीपक घर के पास ही घेरा में सो रहे थे।

जबकि उसकी बेटी घर में सो रही थी। बताते हैं कि रात करीब डेढ़ बजे मुकेश की नींद टूटी तो उसने अपने बेटी को उसके प्रेमी के साथ देखा। जिससे वह गुस्से में आग बबूला हो गया और अपने बेटे को साथ लेकर घर में गया और प्रेमी युगल की गला दबाकर हत्या कर दी।

दोनों ही हत्या को अंजाम देकर वे थानाभवन पहुंचे और दोनों हत्याओं को खुलासा करते हुए समर्पण कर दिया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस चंदेनामाल पहुंची और युवक-युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं प्रेमी युगल की हत्या से गांव में तनाव नहीं फैले इसको देखते हुए, पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को किसी अन्य स्थान पर ले गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493