रेलवे उप्र में 14 जोड़ी गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाएगा

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इस निर्णय के चलते 25 जुलाई से इन गाड़ियों के समय में परिवर्तन भी किया जाएगा।

स्पीडअप की गई सवारी गाड़ियां हैं :

– 55010 भटनी-छपरा सवारी गाड़ी को 25 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी भटनी से 6.05 बजे, नोनापार हाल्ट से 6:11 बजे एवं बनकटा से 6:21 बजे प्रस्थान करेगी।

– 55020 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी को 50 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी कोपासम्होता से 13:38 बजे, टेकनिवास से 13:58 बजे प्रस्थान कर छपरा जं. 14.10 बजे पहुंचेगी।

– 55327 कानपुर-फरु खाबाद सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी फरु खाबाद 22.55 बजे पहुंचेगी।

– 55326 कासगंज-लखनऊ जं. सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज 15:05 बजे प्रस्थान करेगी।

– 55341 कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है, यह गाड़ी कासगंज से 17:35 बजे प्रस्थान करेगी।

– 55353 कासगंज-मथुरा सवारी गाड़ी को 05 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है, यह गाड़ी मथुरा 23.10 बजे पहुंचेगी।

– 55346 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को 15 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज 22.00 बजे पहुंचेगी।

– 55344 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज 12.55 बजे पहुंचेगी।

– 55343 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी को 15 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज से 07.05 बजे प्रस्थान करेगी।

– 55345 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी को 15 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज से 13.50 बजे प्रस्थान करेगी।

– 55032 डालीगंज-नकहाजंगल सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी गोंडा 21.30 बजे पहुंचेगी।

– 55001 गोरखपुर-अयोध्या सवारी गाड़ी को 25 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है।

यह गाड़ी गोरखपुर से 7:40 बजे, डोमिनगढ़ से 7:55 बजे, जगतबेला से 8:07 बजे, सहजनवा से 8:17 बजे, सीहापार हाल्ट से 8:23 बजे, मगहर से 8:30 बजे, खलीलाबाद से 8:40 बजे, चुरेब से 8:49 बजे, मुंडेरवा से 8:58 बजे, ओरवारा से 9:07 बजे, बस्ती से 9:20 बजे, गोविंदनगर से 9:29 बजे, टिनिच से 9:42 बजे, गौर से 10:05 बजे, बभनान से 10:27 बजे, बहमनजोतिया हाल्ट से 10:41 बजे, स्वामी नारायण छपिया से 10:47 बजे, मसकनवा से 10:54 बजे, लखपतनगर से 11:06 बजे तथा मनकापुर से 11:55 बजे प्रस्थान करेगी।

– 55002 अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी गोरखपुर 18:55 बजे पहुंचेगी।

– 55036 सीतापुर कैंट-गोंडा सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीडअप किया जा रहा है। यह गाड़ी गोंडा 22:30 बजे पहुंचेगी।

यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 55346 बरेली-कासगंज, 55344 बरेली-कासगंज, 55343 कासगंज-बरेली सिटी एवं 55345 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ियों का मार्ग के प्रत्येक स्टेशनों पर परिवर्तित समय इज्जतनगर मंडल द्वारा अधिसूचित किया जाएगा तथा शेष स्टेशनों का समय यथावत रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493