गेस्टाड (स्विट्जरलैंड), 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने यहां शनिवार को जर्मनी के डस्टिन ब्राउन को हराकर स्विस ओपन गेस्टाड टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
गेस्टाड (स्विट्जरलैंड), 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने यहां शनिवार को जर्मनी के डस्टिन ब्राउन को हराकर स्विस ओपन गेस्टाड टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में ब्राउन को एक घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-3 से मात दी।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लोपेज का सामना फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू और डच खिलाड़ी रोबिन हासे के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।
अपने करियर में लोपेज 14वीं बार फाइनल मुकाबले में पहुंचे हैं।
dharmpath.com dharmpath