ट्रेन के एसी कोच में 3 शराबियों ने किया हंगामा

अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली ट्रेन 19165 साबरमती एक्सप्रेस जब ललितपुर और झांसी के बीच चल रही थी, इसी दौरान गाड़ी के एसी कोच ए-1 में शोर शराबा मचने लगा। यह देख कोच के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

अन्य यात्रियों ने उन शराबी यात्रियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और उनसे अभद्रता करने लगे। इस पर परेशान होकर यात्रियों ने इसकी सूचना झांसी आरपीएफ और जीआरपी को दी।

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन जाने पर मामले की हकीकत की जानकारी ली। यात्रियों ने बताया कि कोच की सीट नंबर 26,29 व 30 पर विवेक सिंह समेत दो लोग यात्रा कर रहे थे। उन्होंने शराब पीने के बाद हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने तीनों शराबियों को कोच से उताकर जब कार्रवाई शुरू की तो उनका पूरा नशा उतर गया और उन्होंने कोच के यात्रियों व पुलिस से माफी मांगी। कोच के यात्रियों ने माफी देते हुए उन्हें कोच में सफर करने की इजाजत दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493