मेड्रिड, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के डिफेंडर डेनियल काटा डिएज एक बार फिर स्पेनिश लीग में दिखाई देंगे। वह अपने पुराने क्लब गेटाफे में वापस लौट आए हैं।
इस बात की जानकारी गेटाफे ने शनिवार को दी।
डेनियल पिछले तीन साल से बोका जूनियर्स में खेल रहे थे। वह हालांकि सिर्फ एक सत्र के लिए गेटाफे के साथ जुड़े हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, डेनियल 2007 से 2012 तक गेटाफे के साथ खेले थे। उन्होंने एक सत्र के लिए क्लब के साथ करार किया है। हालांकि खिलाड़ी ने एक और सत्र के लिए करार बढ़ाने का विकल्प खुला रखा है।
डेनिएल ने गेटाफे के लिए 199 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ चार गोल किए हैं।
वह 2012 में एटलेटिको मेड्रिड में चले गए थे जहां उन्होंने 2012-2013 सत्र में कोपा डेल रे और यूईएफए सुपर कप का खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath