मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार आनंद एल.राय का कहना है कि शनिवार से प्रसारित हो चुके टेलीविजन शो ’24 : सीजन-2′ में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर का अभिनय देखने लायक है।
‘निल बटे सन्नाटा’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके फिल्मकार राय ने ट्वीट में कहा, “क्या रोमांच है अनिल कपूर, आप तो खेल को बदलने वाले हो। ’24 : सीजन-2′ शानदार है। अभिनय देव बेहतरीन हैं और इसे सिंकदर खेर के लिए देखें।”
राय से मिली इस प्रशंसा की प्रतिक्रिया में अनिल ने ट्वीट में कहा, “शुक्रिया आनंद। आज (शनिवार) के प्रसारण के लिए तैयार हैं। सकारात्मक भावना की जरूरत है।”
अमेरिकी टेलीविजन शो ’24 : सीजन-2′ का प्रसारण शनिवार से ‘कलर्स’ टेलीविजन चैनल पर हो रहा है। इसमें सुरवीन चावला, साक्षी तंवर और आशीष विद्यार्थी भी हैं।
dharmpath.com dharmpath