रतलाम, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार देर रात प्रसव वार्ड के बाहर बरामदे का छज्जा ढहने से वहां सो रहे लोग मलबे में दब गए।
रतलाम, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार देर रात प्रसव वार्ड के बाहर बरामदे का छज्जा ढहने से वहां सो रहे लोग मलबे में दब गए।
इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि 10 घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल के प्रसव वार्ड का बड़ा हिस्सा कमजोर हो चुका है। पिछले दिनों हुई बारिश से इसकी हालत और भी खराब हो गई। शनिवार की रात को अचानक छज्जा ढहने से मलबे में कई लोग दब गए। सुबह तक चले राहत और बचाव कार्यो में मलबे में दबे 11 लोगों को बाहर निकाला गया।
राजधानी में संवाददाताओं से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने बताया, “इस हादसे में नरेंद्र नामक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके परिजनों को सरकार की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा जबकि 10 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी को सरकार की ओर से नि:शुल्क उपचार सुविधा मुहैया कराई जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath