गोलीबारी के बाद रियो ओलम्पिक बस मार्ग बंद

ब्रासीलिया, 24 जुलाई (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को ओलम्पिक पार्क से जोड़ने वाले तीन नए एक्सप्रेस बस कॉरिडोर को पुलिस और ड्रग माफियाओं के बीच हुई गोलीबारी के बाद बंद कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि माडुरेइरा, मार्सादादो और ओटावियानो स्टेशनों को शनिवार को माफियाओं के द्वारा पुलिस की कार पर गोलीबारी करने के बाद बंद कर दिया गया।

ये तीनों स्टेशन हाल ही में खुली बस लाइन ‘ट्रासकारिओका’ का हिस्सा हैं, जिसका निर्माण रियो ओलम्पिक-2016 के लिए किया गया है।

पुलिस और ड्रग माफियाओं के बीच हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने खबर नहीं है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

रियो डी जेनेरियो में अधिकारी बढ़ती हिंसा को रोकने के काफी प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि अगले माह शहर में ओलम्पिक खेलों का आयोजन होना है।

ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा के लिए ब्राजील 88,000 सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को तैनात करेगा, जिसका आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होगा।

इस साल के पहले पांच माह में रियो में हत्या की घटनाओं में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493