बगदाद, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इराक के शिया बहुल जिले कधमिया में रविवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला सुबह भीड़भाड़ के समय में हुआ। आत्मघाती हमलावार ने अदन चौराहे के पास एक भीड़भाड़ वाली जांच चौकी पर विस्फोटकों से भरी अपनी जैकेट में विस्फोट कर दिया।
धमाके में कई असैन्य वाहन नष्ट हो गए।
dharmpath.com dharmpath