उप्र : मकान की दीवार ढही, महिला की मौत

रिसिया थाना अंतर्गत रामपुर बरई गांव निवासी इबारत का मकान मिट्टी, छप्पर और खपरैल का बना हुआ है। बीते तीन दिनों से हो रही वर्षा के चलते मकान की दीवारें काफी सीलन लिए हुए थीं। रात में इबारत घर के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सलीमन (65) घर के अंदर दीवार के किनारे चारपाई लगाकर सो रही थी।

रात में दो बजे के आसपास अचानक तेज आवाज के साथ दीवार ढह गई और सलीमन मलबे में दब गई।

सलीमन को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पंचनामा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

उधर, पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर के मजरा पंडितपुरवा निवासी विजय कुमार का कच्चा मकान बना हुआ है।

बारिश थमने के बाद मकान के आसपास जलभराव हो गया था, जिसके बाद देर शाम अचानक पूरा मकान भरभरा कर ढह गया। हालांकि परिवार के लोगों के छप्पर में होने के कारण सभी बच गए।

वहीं महरौली गांव निवासी जीवनलाल यादव की भी दीवार गिर गई। इसमें भी किसी को चोट नहीं आई। दोनों घटनाओं की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों को दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493