प्रो कबड्डी लीग : जयपुर को हराकर तेलुगू टाइटंस सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 के दिल्ली लीग (चरण) में रविवार को दूसरे मुकाबले में तेलुगू टाइटंस ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-23 से मात देकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

पहले से ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पर तेलुगू टाइटेंस की टीम पहले हाफ में काफी हावी रही। टीम ने पहले हाफ में 17-7 से बढ़त बनाई।

तेलुगू टाइटंस के लिए राहुल चौधरी ने 20 रेड मारी, जिसमें से आठ सफल रहीं। इसके अलावा नीलेश सोलंकी की 12 में से तीन रेड सफल रही।

तालिका सूची में तीसरे स्थान पर काबिज तेलुगू टाइटंस की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश पाने के लक्ष्य से एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया। हालांकि, दूसरे हाफ में जयपुर ने काफी कोशिश की, लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम के आगे धराशाई हो गई।

पिंक पैंथर्स को इस मुकाबले में तेलुगू टाइटंस ने दो बार ऑल आउट किया। हालांकि, इस हार से जयपुर की टीम को कोई खास नुकसान नहीं है।

दूसरे हाफ में ऑल आउट के बाद वापसी करते हुए जयपुर की टीम तेलुगू टीम पर हावी नजर होती नजर आई लोकिन जीत का कोई भी मौका न छोड़ते हुए तेलुगू टाइटेंस ने अपना प्रयास जारी रखा।

अपने संघर्ष के बल पर तेलुगू टाइटेंस की टीम ने आखिरकार जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-23 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493