नसीमुद्दीन की बर्खास्तगी तक जारी रहेगा संघर्ष : मौर्य

लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा मुखिया मायावती द्वारा नसीमुद्दीन सिद्दीकी को क्लीन चिट दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा मुखिया मायावती द्वारा नसीमुद्दीन सिद्दीकी को क्लीन चिट दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

मौर्य ने कहा कि मायावती ने नसीमुद्दीन को निर्दोष बताकर समूची नारी जाति का अपमान किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2 जून 1995 को घटी घटना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई मदद को नकार कर उन्होंने अपने व्यक्तित्व का परिचय दिया है।

यह सर्वविदित है अटल जी ने उस समय संसद में यह विषय उठाया था और प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत ब्रम्हदत्त द्विवेदी तथा पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचकर मायावती की जान बचाई थी।

मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नसीमुद्दीन सिद्दीकी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बसपा राष्ट्रीय महासचिव के पद से बर्खास्त किए जाने तक अपने संघर्ष को जारी रखेगी। उन्हांेने कहा कि इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा 28 जुलाई को राजधानी लखनऊ में विशाल प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा कि अब तो सपा व बसपा गठबंधन जगजाहिर हो गया है। उन्होंने सपा सरकार के मुखिया से यह सवाल भी किया कि क्या वह 2 जून 1995 को बुआ जी के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में घटी घटना के लिए अपने पिता तथा चाचा से बुआ जी से क्षमा याचना के लिए कहेंगे?

क्या मुख्यमंत्री एम्स के निर्माण के लिए दी गयी जमीन को वापस लेना चाहते है?

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा एम्स को जमीन दिए जाने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार के मुखिया से सवाल किया कि क्या वह प्रदेश सरकार द्वारा एम्स के निर्माण के लिए दी गई जमीन को वापस लेना चाहते हैं? उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि क्या वह पूर्वाचल की जनता के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए जा रहे एम्स का विरोध करते हैं?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493