नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath