एक से ज्यादा शादी पर कंगना ने कहा, ‘क्यों नहीं’

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ जुड़ चुका है। कंगना का कहना है कि उन्हें एक बार से ज्यादा शादी करने में कोई ऐतराज नहीं है।

कंगना यहां एफडीसीआई इंडिया कॉट्यूर वीक (आईसीडब्ल्यू) 2016 के अंतिम दिन रविवार को डिजाइनर मानव गंगवानी के शो की स्टॉपर थीं।

कंगना ने कहा कि वह चाहती हैं कि गंगवानी उनकी पहली शादी का जोड़ा बनाएं।

कंगना ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि मैं निश्चित तौर पर बेहद खास महसूस करती हूं। मैं और मानव मेरी पहली शादी के परिधान के बारे में चर्चा कर रहे थे। वह निश्चित रूप से इसे डिजाइन करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक से ज्यादा बार शादी करेंगी, अभिनेत्री ने कहा, “क्यों नहीं? अगर एक हो सकती है, तो मुझे लगता है कि एक से ज्यादा भी हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493