कंगना रनौत का डिजाइनर मानव गंगवानी के परिधान में शाही अंदाज

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने एफडीसीआई इंडिया कॉट्यूर वीक 2016 में डिजाइनर मानव गंगवानी के नए संग्रह ‘बेगम-ए-जन्नत’ के लिए रैंप पर वॉक किया। इस परिधान में वह मुगल सम्राज्ञी लग रही थीं।

कंगना शीशे के काम वाली मरून चोली, कढ़ाईदार भारी लहंगा और दुपट्टे में काफी दिलकश लग रही थीं।

गंगवानी ने आईएएनएस को बताया, “कंगना बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और उनके साथ काम करना आसान है। उनमें एक खास आकर्षण है, जो इस साल मेरे परिधान संग्रह के बिल्कुल अनुरूप है।”

इस शो की मेजबानी गंगवानी ने की। गंगवानी ने अपने परिधान संग्रहों के जरिए मुगल युग को पेश किया। इसमें राजसी काफ्तान, डिजाइनर लहंगे, साड़ी और नीले, काले, हरे, मरून और सफेद रंगों में पारंपरिक शेरवानी शामिल हैं।

शो के लिए अमान और अयान अली की जोड़ी ने विशेष संगीत तैयार किया।

गंगवानी ने इस परिधान संग्रह के बारे में आईएएनएस को बताया, “बेगम-ए-जान ‘जन्नत’ शब्द से आई भावनाओं का मिला-जुला रूप है।”

कंगना ने दूसरी बार गंगवानी के लिए रैंप पर वॉक किया है। उन्होंने कहा कि वह शोस्टॉपर बनकर खास महसूस कर रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493