गोवा विधानसभा में सवालों के जवाब नहीं मिल रहे : विपक्ष

पणजी, 25 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को विपक्षी विधायकों के आरोपों के बीच शुरू हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार उनके 60 प्रतिशत से भी ज्यादा प्रश्नों के जवाब नहीं देती।

विपक्षी विधायक विजय सरदेसाई ने कहा, “मैंने संबंधित मंत्रियों और विभागों के प्रमुखों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।”

कांग्रेस विधायकों दिगम्बर कामत और विपक्ष के नेता प्रतापसिंह राणे ने भी सरदेसाई का समर्थन किया।

हालांकि मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि विधानसभा के प्रश्नों के उत्तरों से संबंधित सभी फाइलें पिछले गुरुवार और शुक्रवार तक उनके कार्यालय और साथ ही मुख्य सचिव के कार्यालय द्वारा निपटाई जा चुकी हैं।

पारसेकर ने कहा, “यह देखा जाना जरूरी है कि जवाब (ऑनलाइन) अपलोड किए गए हों। हम अधिकांश प्रश्नों के जवाब दे चुके हैं।”

संभवत: 15 दिवसीय मानसून सत्र गोवा विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493