‘पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के अधिकारी बच्चों को शिक्षा के लिए बाहर भेजें’

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को अपने बच्चों को शिक्षा के लिए पाकिस्तान के बाहर भेजने का निर्देश दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, “सभी देशों में अपने राजनयिक मिशनों के कर्मचारियों और उनसे संबंधित नीतियों की समीक्षा करना एक सामान्य प्रक्रिया है।”

उन्होंने कहा, “इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को आगे के निर्देश मिलने तक इस शैक्षणिक सत्र से अपने बच्चों को शिक्षा के लिए पाकिस्तान के बाहर भेजने का निर्देश दिया गया है।”

इस मामले में पिछले साल जून में फैसला किया गया था, ताकि उच्चायोग के अधिकारियों को अपने बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए पर्याप्त समय दिया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493