आयुष्मान खुराना ने मंच पर किया मूनवॉक

सीएटल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अपने अभिनय और गायन कौशल के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना ने यहां अपनी प्रस्तुति के बीच पॉप के दिवंगत बादशाह माइकल जैक्सन का मशहूर ‘मूनवॉक’ करके धूम मचा दी।

खुराना ने यहां शनिवार को एक्सफिनिटी एरीना में प्रस्तुति दी थी।

आयुष्मान बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान के साथ अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर हैं। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के ‘ओ हमदम सुनियो रे’ और ‘उर्वशी उवर्शी’ जैसे मशहूर गीत गाते हुए मूनवॉक करते दिखाई दे रहे हैं।

आयुष्मान ने वीडियो के साथ लिखा, “सीएटल में मूनवॉकिंग! आने के लिए धन्यवाद। बेहद मजेदार था। यह रहमान मेडली क्लिप है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493