झारखंड में राज्यसभा चुनाव के दौरान धांधली हुई : झामुमो सदस्य

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सदस्य संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी ने 11 जून को राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए धन, सत्ता और अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया। सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने उनकी बात का समर्थन किया।

संसदीय मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जब कर्नाटक का जिक्र किया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया।

संजीव कुमार ने कहा कि विधायकों को पैसे से लुभाया गया और जब यह तरकीब कारगर नहीं हुई तो दो विधायकों के खिलाफ पुराने मामलों का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बिना कहा, “सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में धांधली की सारी हदें पार कर दीं। जब वे पैसे से विधायकों के वोट नहीं खरीद सके तो उन्होंने दो विधायकों के खिलाफ दो पुराने मामले खोल दिए, जिस कारण वे मतदान नहीं कर पाए और सत्तारूढ़ पार्टी एक वोट से जीत गई।”

उन्होंने कहा कि एक सीडी से साबित होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश की।

संजीव कुमार ने कहा, “यह महज एक सीट का मामला नहीं है। यह राज्यसभा की गरिमा से जुड़ा मामला है। मैं इस मामले को मुख्यमंत्री और सदन नेता के विवेक पर छोड़ता हूं।”

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सदस्य सीताराम येचुरी ने भी सीडी की जांच की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493