पंजाब में ‘गुरुग्रंथ साहिब’ के अपमान की आरोपी महिला की हत्या

लुधियाना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना में सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ ‘गुरुग्रंथ साहिब’ का अपमान किए जाने के एक मामले में जमानत पर छूटी आरोपी महिला को अज्ञात लोगों ने मंगलवार को एक गुरुद्वारे के निकट गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

आलमगीर इलाके में एक गोली लगने के बाद बलविंदर कौर (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त जतिंदर सिंह औलख ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ लोगों ने सोमवार को महिला को फोन कर आलमगीर के निकट बातचीत के लिए आने को कहा था। वह मंगलवार को जब यहां आई, तब लोगों ने उससे करीब 45 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद महिला को नजदीक से गोली मारी गई।”

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं और शीघ्र गिरफ्तारियां होंगी।

गुरुग्रंथ साहिब को अपवित्र करने के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद कौर को गत अक्टूबर महीने में गिरफ्तार किया गया था और गत साल दिसंबर महीने में वह जमानत पर रिहा हुई थी।

महिला वापस अपने गांव नहीं गई, बल्कि एक रिश्तेदार के साथ लुधियाना में ही रहती थी।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पिछले साल अगस्त और सितंबर महीने में विभिन्न स्थानों पर गुरुग्रंथ साहिब को श्रृंखलाबद्ध तरीके से अपवित्र किए जाने के बाद पंजाब में अशांति फैल गई थी। हिंसा में दो लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493