पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ 23 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मंगलवार को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष (2016-17) की पहली तिमाही में कंपनी की आय में 23 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

30 जून, 2016 को खत्म होने वाली तिमाही में कंपनी ने 1,486.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। बीते वर्ष इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,208.1 करोड़ रुपये था।

मारुति सुजुकी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़ने के पीछे कारोबार में तेजी, कच्चे माल की लागत में कटौती, गैर परिचालन आय में बढ़ोतरी और कीमतों का न गिरना शामिल हैं।”

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने 14,654.5 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की, जबकि बीते वर्ष इसी अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 13,078.3 करोड़ रुपये रही थी।

मारुति सुजुकी ने इस अवधि में 3,48,443 कारें बेचीं जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.1 फीसदी अधिक है।

कंपनी की घरेलू बिक्री 5.4 फीसदी बढ़कर 322,340 कार तक पहुंच गई। जबकि इस दौरान कंपनी के निर्यात में 26.7 फीसदी की तेज वृद्धि दर्ज की गई। मारुति सुजुकी ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 26,103 कारें निर्यात की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493