नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में शोर शराबे के बाद सदन को बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक निजी सदस्य के विधेयक को चर्चा के लिए स्वीकार करने पर जोर दिया।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में कहा, “अगर सदस्य आंध्र प्रदेश पर और हम राज्य के लिए क्या करना चाहते हैं, इस पर चर्चा करना चाहते हैं, तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन, जहां तक विधेयकों का प्रश्न है, तो संविधान में कुछ सीमाएं हैं।”
dharmpath.com dharmpath