सोमालिया में दोहरा विस्फोट, 13 मरे (लीड-1)

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरने वालों में से अधिकांश संयुक्त राष्ट्र कांट्रैक्टर हैं, जो घटनास्थल के पास काम कर रहे थे।

मौके पर उपस्थित एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहला विस्फोट हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर, जबकि दूसरा नजदीक स्थित जांच चौकी पर हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हवाईअड्डे के निकट भीषण विस्फोट हुआ। मैंने दो विस्फोट की आवाजें सुनीं और घटनास्थल पर चारों ओर लोगों के शव बिखरे हुए थे।”

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है।

पूर्वी अफ्रीका के आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493