सेक्स रैकेट को लेकर दिल्ली पुलिस आयकर अधिकारियों से करेगी पूछताछ

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। सफदरजंग एन्क्लेव में एक मकान में छापेमारी करने वाले आयकर अधिकारियों से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर सकती है। इस मकान से एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के संचालन का भंडाफोड़ हुआ है।

आयकर विभाग ने आय के स्रोतों की जांच के लिए बीते दो जून को पी.एन.सान्याल के आवास पर छापेमारी की थी, जिस दौरान वहां मध्य एशियाई देश की 23 वर्ष की एक लड़की मिली थी, जिसने कलाई की नस काटकर जान देने का प्रयास किया था। इसके बाद आयकर विभाग ने दिल्ली पुलिस को सतर्क कर दिया, जिसने 21 जुलाई को छापा मारकर कथित तौर पर सान्याल (62) द्वारा संचालित किए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस इस सोच में है कि क्या आयकर विभाग के पास कुछ और जानकारी है, जिसे वह उनसे साझा कर सकता है।

जांच से संबंधित एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पुलिस आयकर विभाग के उन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुला सकती है, जिन्होंने दो जून को सान्याल के आवास पर छापेमारी की थी।”

अधिकारी ने खुलासा किया कि आरोपी ने मध्य एशिया से लगभग 50 महिलाओं की तस्करी की जिन्हें राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में पार्टियों में शिरकत करने के लिए भेजा गया।

उन्होंने कहा कि बीते पांच दिनों में पुलिस ने राजस्थान में कुछ जगहों पर छापेमारी की और मामले से संबंधित सबूत बरामद किए हैं।

पुलिस ने कहा कि सफरदरजंग एन्क्लेव से बचाई गई महिला ने आयकर विभाग के अधिकारियों से कहा था कि वह पूर्व सेना अधिकारी कर्नल अजय अहलावत (सेवानिवृत्त) के जरिये सान्याल के संपर्क में आई थी, जो राजस्थान व हरियाणा में कई रिसॉर्ट चलाते हैं।

सान्याल को तस्करी कर लाई गई महिला के शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच में कुछ बड़े रैकेटों का भंडाफोड़ हो सकता है, क्योंकि आयकर विभाग ने कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि सान्याल अवैध गतिविधियों जैसे मानव तस्करी व भेष बदलने में शामिल है। सान्याल व उसके सहयोगियों के बीच आदान-प्रदान हुए संदेशों से विदेशों महिलाओं से संबंधित वित्तीय लेनदेन का खुलासा होता है।

अधिकारी ने यह भी कहा है कि अहलावत मामले में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक अहलावत को गिरफ्तार नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493