मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी ने ब्रूनो एरिआस और आंद्रे बिके के साथ लीग के तीसरे संस्करण के लिए करार कर लिया है।
इस बात की घोषणा मंगलवार को की गई।
इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी 2015 के आईएसएल के सत्र में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के लिए खेल चुके हैं।
एफसी पुणे के मुख्य कोच एंटोनिओ हबास ने कहा, “ब्रनो हमेशा से अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। वह हर गेंद के लिए लड़ते हैं और अपने विपक्षी पर लगातार दबाव बनाते हैं। उनकी विपक्षी खिलाड़ियों से गेंद को दूर रखते हुए उसे फॉरवर्ड तक पहुंचाने की क्षमता शानदार है। बिके हमारी रक्षापंक्ति में गहराई लाएंगे और टीम को जब भी जरूरत पड़ेगी वह मिडफील्डर का रोल भी निभा सकते हैं।”
आईएसएल में अपने तीसरे क्लब के बारे में ब्रूनो ने कहा, “मैं एफसी पुणे सिटी का मुझे नई चुनौती देने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं स्पेनिश कोच हबास और एफसी पुणे सिटी के अन्य खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता।”
एफसी पुणे के साथ जुड़ने को लेकर बिके भी काफी उत्साहित दिखे।
उन्होंने कहा, “मैं एफसी पुणे सिटी के साथ जुड़ने को लेकर रोमांचित हूं। एक बढ़ती हुई लीग के पेशेवर क्लब के साथ वापसी करना शानदार है। मेरी कोशिश क्लब को खुशी के पल देने की होगी।”
dharmpath.com dharmpath