मेड्रिड, 26 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने अर्जेटीना के गोलकीपर एक्सेल वेर्नर के साथ करार किया है।
क्लब ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
एक्सेल अर्जेटीना के फुटबाल क्लब एटलेटिको राफाएल को छोड़कर एटलेटिको मेड्रिड में आ रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अर्जेटीना के क्लब ने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से जानकारी दी है कि वेर्नर एटलेटिको मेड्रिड में जा रहे हैं।
एटलेटिको ने हालांकी इस करार की पुष्टि नहीं की है। वेर्नर इस समय अर्जेटीना फुटबाल टीम के साथ रियो ओलम्पिक-2016 की तैयारी कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath