आप विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दक्षिणी दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्ला एक दिन की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश हुए।

एक 35 वर्षीय महिला ने 20 जुलाई को अमानतुल्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि खान ने उसे गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने रविवार को विधायक को गिरफ्तार कर लिया था।

अमानतुल्ला ने भी शनिवार को एक मामला दर्ज करवाया है और दावा किया है कि जिस दिन महिला को धमकी दी गई, उस दिन वह दिल्ली में थे ही नहीं।

आप ने शिकायतकर्ता महिला का एक वीडियो गोपनीय तरीके से शूट कर शनिवार को रिलीज कर दिया, जिसमें महिला को कथित तौर पर कहते सुना जा सकता है कि उसे स्टेशन हाउस अफसर ने अमानतुल्ला पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के लिए कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493