दिल्ली में बुधवार की सुबह बदली

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह आसमान में बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद या शाम में बारिश की संभावना है।”

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पहली जून से 27 जुलाई सुबह तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया, “करीब 239 मिलीमीटर बारशि सामान्य समझी जाती है, लेकिन दिल्ली में बुधवार सुबह तक 271.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।”

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 94 फीसदी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493