मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री मे से बात की

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी है। उन्होंने मे से फोन पर बात की।

इस संबंध में बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “मोदी ने मंगलवार को फोन पर मे से बातचीत की और पिछले साल नवंबर में अपने ब्रिटेन दौरे को याद करते हुए भविष्य में दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता जताई।”

मोदी ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर ब्रिटेन द्वारा भारत के निरंतर समर्थन को भी सराहा।

बयान के अनुसार, “मे मोदी के साथ मिलकर मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के विकास और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने को उत्सुक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493