मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गायक अशर और मानवतावादी हघ इवान्स के साथ संयुक्त राष्ट्र के ‘ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल’ की मेजबानी करती नजर आएंगी। समारोह का लक्ष्य वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो ‘टुडे शो’ पर यह खास जानकारी साझा की।
प्रियंका ने लिखा, “‘टुडे शो’ पर अशर और हघ इवान्स के साथ बींग ग्लोबल सिटिजन्स, ‘आप जो बदलाव देखना चाहते हैं, वह खुद लाएं’।”
प्रियंका ने ट्विटर पर अशर के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, “तुम्हारे साथ संचालन करना बेहद मजेदार है! एलओएल! अशर और कई अन्य के साथ ग्लोबल सिटिजन की मेजबानी पर बेहद गर्व है।”
dharmpath.com dharmpath