बगदाद में आत्मघाती बम विस्फोट, 2 की मौत

बगदाद , 27 जुलाई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरी हिस्से में बुधवार को पुलिस को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती बम बिस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विस्फोटकों से भरी सदरी पहने एक व्यक्ति ने शीया बहुल शुला जिले में एक पुलिस चौकी पर खुद को उड़ा लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि एंबुलेंस और पुलिस वाहन लगातार घटना स्थल से घायलों को अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

इराक में तैनात संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया और इराक के कुछ हिस्सों पर जून, 2014 में इस्लामिक स्टेट का कब्जा होने के बाद से आतंकवाद, हिंसा और सशस्त्र संघर्षो में 662 इराकी नागरिकों की मौत हो चुकी है और 1,457 घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493