नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से इतने गुस्से में हैं कि वह उन्हें (केजरीवाल) जान से भी मरवा सकते हैं।
अपने पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक तौर पर अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप बहुत संकट के दौर से गुजर रही है और आने वाले समय में भी परिस्थितियां बिगड़ेंगी ही।
प्रधानमंत्री मोदी पर गुस्सा निकालने और आप को कुचलने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, “वे हमें जान से मरवा भी सकते हैं। यहां तक कि वे मुझे भी मरवा सकते हैं।”
गौरतलब है कि बुधवार को आप के एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी प्रतिक्रिया में केजरीवाल ने मोदी पर ये आरोप लगाए।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी आप के 21 अन्य विधायकों को आय के पद वाले मामले में अयोग्य घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath