लुटेरों के पास से लूट के 1.12 लाख रुपये, एक होंडा एक्टिवा दोपहिया वाहन, वारदात में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाईकिल, पांच मोबाईल और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने लुटेरों को जेल भेज दिया है।
राजाजीपुरम निवासी स्टील कारोबारी राजेश गुप्ता की तालकटोरा के हरिओम धर्मकांटा के सामने अपना गोदाम है। 23 जुलाई की रात हरदोई क्रासिंग पुल के नीचे बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और उनसे उलझ पड़े।
इसी बीच बदमाशों ने डिग्गी में रखे 2.5 लाख रुपये और स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने राजेश पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने कहा, “इस मामले की जांच में लगी पुलिस ने सर्विलांस शाखा की मदद से लूट में शामिल छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो छात्र शामिल हैं।”
सैनी के अनुसार, “पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि घटना का साजिशकर्ता ए-ब्लॉक राजाजीपुरम निवासी रवि पासी है। उसी ने रेकी कर लूट की साजिश रची थी। योजना के तहत राजेश को घर जाते देख हरचंदपुर गढ़ी कनौरा निवासी विवेक सोनकर ने रवी को सूचना दी थी।”
सूचना मिलते ही घात लगाए बैठे राहुल कुमार शुक्ला और आदर्श वर्मा अपनी बाईक से पहुंचे और राजेश की स्कूटी में टक्कर मार दी। तभी हैदर कैनाल पारा निवासी विपिन कुमार ने स्कूटी लूटी और तालकटोरा निवासी खुर्शीद उर्फ शेरू ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया और रुपये लूट कर भाग गए। और बाद में रुपये आपस में बांट लिए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सैनी ने बदामाशों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 5,000 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath