स्वतंत्रता दिवस : राजपथ पर 6 दिवसीय भारत पर्व होगा

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के प्रतीक के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अन्य मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर एक छह दिवसीय ‘भारत पर्व’ का आयोजन करेगा। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी यहां बुधवार को दी।

सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस मनाने, नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम इंडिया गेट के निकट राजपथ पर 12 अगस्त से शुरू होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्री उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। विभिन्न राज्य के हस्तशिल्पों को प्रदर्शित करने के लिए करीब 100 स्टाल लगाए जाएंगे।

अधिकारिक सूत्रों ने आगे कहा कि देश के विविध रंगों को प्रदर्शित करने के लिए राज्यों में असम, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, नगालैंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा स्थानीय संघों और सांस्कृतिक संगठनों को भी लाएंगे।

राज्यों के पर्यटन उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और विकासात्मक प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए उनके अलग-अलग मंडप भी होंगे।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय रक्षा और संस्कृति मंत्रालय की भी भूमिका विशिष्ठ होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493