उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में बारिश होने की पूरी संभावना है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। आद्र्रता 80 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान जताया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493