चेन्नई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदू थियेटर फेस्ट 2016 का आयोजन तीन शहरों – चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में किया जाएगा। समारोह की शुरुआत 19 अगस्त से होगी।
हिंदू समूह के एक बयान के मुताबिक, “चेन्नई और हैदराबाद में नसीरुद्दीन शाह के ‘डीयर लायर’ का मंचन इस वर्ष के मुख्य आकर्षणों में रहेगा।”
बयान के मुताबिक, रंगमंच प्रेमी ‘लोरेटा एंड यतगरसु’ जैसे नाटकों में संगीत और नाटक के शानदार मेल का मजा उठा पाएंगे।
क्यूटीपी ‘द गॉड ऑफ कार्नेज’ और रेज प्रोडक्शन्स मशहूर ’12 एंग्री जुरोर्स’ पेश करेगा।
हिंदू थियेटर फेस्ट 2005 में शुरू हुआ था। इन वर्षो में इसमें काफी विकास हुआ है और इसने देश के विभिन्न हिस्सों का थियेटर प्रस्तुत किया है।
बयान के मुताबिक, फेस्ट में वर्तमान में हर साल लगभग 10,000 दर्शक शामिल होते हैं और इसका एजेंडा सभी प्रमुख दक्षिण भारतीय शहरों में एक वार्षिक समारोह बनना है।
dharmpath.com dharmpath